{"_id":"6a5d1d908629a274dd097977","slug":"kariya-the-diver-to-be-honoured-for-saving-lives-in-the-ganges-kannauj-news-c-214-1-knj1023-152816-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा में जानें बचाने पर करिया गोताखोर को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा में जानें बचाने पर करिया गोताखोर को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। महादेवी घाट पुल पर 12 जुलाई को गंगा नदी में ट्रक गिरने की घटना के दौरान जान जोखिम में डालकर दो लोगों की जान बचाने वाले गोताखोरों के साहस को अब प्रशासन सम्मानित करेगा। डीएम ने हादसे में मानवता और बहादुरी का परिचय देने वाले करिया गोताखोर को 11 हजार रुपये
की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश रविवार को दिए हैं। वहीं बचाव अभियान में सहयोग करने वाले अन्य गोताखोरों को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि और लाइफ जैकेट प्रदान की जाएगी।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि महादेवी घाट हादसे के समय स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में उतरकर लोगों की जान बचाने का प्रयास किया। ऐसे साहसी लोगों को सम्मानित कर समाज के सामने प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। साथ ही महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर हाईमास्ट लाइट स्थापित कराने के भी निर्देश दिए। ताकि रात के समय वहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर भी जोर
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय के लोकार्पण का सीधा प्रसारण भी देखा गया। डीएम ने अधिकारियों को मानसून के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, राहत एवं बचाव संसाधन सक्रिय रखने और आपदा की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।