फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PDA's rallying cry for unity; resolve to make Akhilesh the CM.

Kannauj News: पीडीए की एकजुटता की हुंकार, अखिलेश सीएम बनाने का संकल्प

Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
PDA's rallying cry for unity; resolve to make Akhilesh the CM.
सौरिख। सपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को सौरिख स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। सपा संविधान, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा सरकार में पिछड़ों और अति पिछड़ों की लगातार उपेक्षा हुई है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे समाप्त कर समाज की भावनाओं को आहत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व प्रत्याशी तिर्वा अनिल पाल, वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी बऊअन, बंटी शर्मा, हुकुम सिंह यादव, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

छिबरामऊ। नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में सपा की ओर से पीडीए जन पंचायत महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छिबरामऊ सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। कार्यक्रम का संचालन आदिल परवेज ने किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक महेंद्र निम, तहसीन सिद्दीकी, सुनैना चौहान, प्रितेश तोमर ने संबोधित किया। इस दौरान बंटी शर्मा, अरुण शर्मा, योगेश शर्मा, यश दोहरे, संतोष गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, डॉ. शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed