फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Construction of the culvert in Qutubpur village began after 20 years.

Kannauj News: 20 साल बाद शुरू हुआ कुतुबपुर गांव की पुलिया का निर्माण

Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of the culvert in Qutubpur village began after 20 years.
चपुन्ना। तहसील क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में 20 वर्षों सालों क्षतिग्रस्त पुलिया पर प्रशासन ने रविवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लंबे इंतजार के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


ग्राम कुतुबपुर निवासी शिवमंगल सिंह व संजय सिंह ने बताया कि यह पुलियादो दशकों से पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त हालत में थी। इसके कारण गांव और आसपास के इलाकों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहता था। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति बरसात के दिनों में होती थी, जब पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता था और गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता था। ग्रामीण लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन सालों तक उनकी आवाज अनसुनी रही। पांच जून के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को पूरी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

निर्माण शुरू होने पर गांव के दिनेश सिंह, सर्वेश दिवाकर तथा रामकुमार शंखवार का कहना है कि इस पुलिया के बनने से केवल कुतुबपुर ही नहीं, बल्कि इससे सटे कई अन्य गांवों के लोगों का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। पुलिया निर्माण पूरा होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को अब कीचड़ और जलभराव से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही राहगीरों को भी आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed