फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband murdered his wife, who had become an obstacle in his love affair.

शादीशुदा महिला से अफेयर: पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को मार डाला, दोनों के नहीं थे बच्चे; फिर किया ये काम

Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 11 May 2026 11:30 AM IST
सार

Unnao News: पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
husband murdered his wife, who had become an obstacle in his love affair.
महिला की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूखेड़ा मगरायर गांव में रविवार देर रात पति ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति मौके से भाग निकला। मौत की सूचना पर गुस्साए मृतका के घर वालों ने प्रेमिका के घर को घेर लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेने के साथ गांव के पास से ही हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा मगरायर गांव निवासी गंगादीन लोधी का पड़ोसी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का पति मुंबई में रहता है। वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रह रही थी। गंगादीन की पत्नी की पत्नी आरती (40) के संतान नहीं थी। उसे अपने पति के प्रेम प्रसंग का पता चला तो वह विरोध करने लगी। रविवार रात फिर दोनों में विवाद हुआ तो गंगादीन ने पत्नी आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति भाग निकला।
विज्ञापन


 

husband murdered his wife, who had become an obstacle in his love affair.
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घेर लिया प्रेमिका का घर
सोमवार सुबह घर का दरवाजा बंद होने और किसी के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। पड़ोसियों ने मृतका के मायके बिहार थानाक्षेत्र के जगत खेड़ा में परिजनों को सूचना दी। मायके वाले मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी पति की प्रेमिका के घर को घेर लिया।

हत्यारोपी पति गिरफ्तार
सीओ मधुपनाथ मिश्रा, कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और प्रेमिका को हिरासत में लेने के साथ हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता कंधई  ने बच्चे न होने से नाराज होकर पति, उसकी बहन के साथ प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed