सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the case of the death of a soldier, an FIR has been lodged against his wife, brother-in-law and associates for murder.

Kanpur News: जवान की मौत के मामले में पत्नी, साले व सहयोगियों पर हत्या की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a soldier, an FIR has been lodged against his wife, brother-in-law and associates for murder.
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। नगर के सुभाष नगर में मंगलवार सुबह किराये के मकान में सेना के जवान का शव निर्वस्त्र हालात में पड़ा मिला था। कमरे व घर के कई स्थानों पर खून के धब्बे भी मिले थे। मामले में जवान के भाई ने जवान की पत्नी, साले व सहयोगियों पर रुपये हड़पने को लेकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर लछियामऊ निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके भाई सुवेंद्र प्रताप सिंह (34) सेना में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के सुभाष नगर में रहते थे। भाई 15 दिन पहले छुट्टी लेकर झींझक आए थे। आरोप लगाया कि भाई व भाभी के बीच रुपयों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। भाई ने करीब दो माह पहले 30 लाख रुपये अपने फंड से निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। 26 अप्रैल की रात भाई की चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। घर में कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले। साथ ही साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धुला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र ने शक जाहिर किया कि उसकी भाभी निधि, उनके भाई कुलदीप, मामा नवीन सिंह ने अपने साथियों के साथ रुपये गायब करने को लेकर भाई की हत्या की है। बता दें कि छुट्टी पर आए अहमद नगर महाराष्ट्र में तैनात सेना के जवान सुवेंद्र प्रताप सिंह चौहान का शव मंगलवार सुबह किराए के मकान में कमरे में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था।
ससुरालीजन की सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान घर में कई जगह खून पड़ा मिला था। साथ ही कमरे में बीयर की बोतल व जवान का मोबाइल बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को परिजन ने मुरलीपुर में जवान का अंतिम संस्कार किया था। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया जवान के छोटे भाई की तहरीर के आधार पर हत्या, साक्ष्य छिपाने आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed