{"_id":"6a64aa6707543e18b00305b3","slug":"intoxicated-elderly-man-takes-his-own-life-by-hanging-himself-with-a-rope-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी जीवन की डोर: नशे में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान, इस हरकत से परेशान होकर परिजनों ने कमरे में किया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ी जीवन की डोर: नशे में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान, इस हरकत से परेशान होकर परिजनों ने कमरे में किया था बंद
Sat, 25 Jul 2026 05:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:53 PM IST
सार
Banda News: वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दी। दो बार ट्रेन की पटरी पर पहुंचकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सेतु निगम में मिक्सर ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत्त एक वृद्ध ने शुक्रवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने उन्हें शराब पीकर हंगामा व गाली-गलौज करने पर घर के अंदर बंद कर दिया था। शाम को जब पत्नी घर पहुंची और दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मटौंध क्षेत्र के गांव खैराड़ा निवासी रामू रैकवार (63) राज्य सेतु निगम में मिक्सर मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करते थे और तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। घर में वह पत्नी जमुना देवी व दो बेटों के साथ रहते थे। बड़े पुत्र मातादीन ने बताया कि उसके पिता अधिक शराब पीते थे और सुबह से ही नशे में रहते थे। शराब पीने के बाद वह परिजन को गाली-गलौज करते थे और हंगामा करते रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह शराब के नशे में खुदकुशी करने के लिए ट्रेन की पटरी पर जा पहुंचे थे।

उन्हें पकड़कर घर लाया गया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। शाम को जब मां घर पहुंची और दरवाजा खोला तो पिता का शव छत पर लगी धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख मां ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग आ गए। सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार को भी ट्रेन की पटरी पर पहुंचे थे रामू
मातादीन ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता रामू ने परिवारिक भाई सुशील को फोन किया और कहा कि वह ट्रेन से कटने के लिए जा रहे हैं। यह बात पता चलने पर तुरंत उनकी खोजबीन की गई तो वह ट्रेन की पटरी पर मिले थे। उन्हें पकड़कर घर लाया गया था।