{"_id":"6a0efdc670992f4aaa097338","slug":"jalaun-the-cockroach-janata-party-craze-grips-the-district-s-youth-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: जिले के युवाओं पर भी चढ़ा कॉकरोच जनता पार्टी का खुमार, इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: जिले के युवाओं पर भी चढ़ा कॉकरोच जनता पार्टी का खुमार, इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 21 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Jalaun news: कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ रहे हैं। युवा खुद को इसका पदाधिकारी बता रहे।
बैनर इमेज में खुद को उरई का अध्यक्ष बताता युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया के दौर में कब क्या ट्रेंड बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी नाम से बना एक इंस्टाग्राम पेज तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। चंद दिनों में ही इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसका असर अब जिले के शहर से लेकर गांवों तक भी दिखाई देने लगा है।
युवाओं में इस पेज को लेकर ऐसा उत्साह देखा जा रहा है कि वे खुद की तस्वीरें एडिट कर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं।
कोई खुद को पार्टी का जिलाध्यक्ष बता रहा है तो कोई मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य पदों पर अपनी नियुक्ति घोषित कर रहा है। ऐसे पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में केवल शहरी क्षेत्र के युवा ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों के युवक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गांवों में भी युवा अपने नाम और फोटो के साथ पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। कई जगहों पर इसे लेकर मजाकिया अंदाज में चर्चाएं भी हो रही हैं, जबकि कुछ युवा इसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने का नया तरीका मान रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी नाम से संचालित इंस्टाग्राम पेज से वास्तव में किसी को आधिकारिक तौर पर पद दिए जा रहे हैं या नहीं। इसके बावजूद युवा खुद को पार्टी का पदाधिकारी घोषित करने में पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ट्रेंड ने जिले में अलग तरह की उत्सुकता पैदा कर दी है। लोग इसे मनोरंजन और वायरल कल्चर का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि युवा वर्ग इसे मजेदार और चर्चित ट्रेंड के रूप में अपना रहा है। लगातार वायरल हो रही तस्वीरों और पोस्टरों के कारण कॉकरोच जनता पार्टी अब जिले में चर्चा का नया विषय बन गई है।

Trending Videos