सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Medical College Brawl FIR Against 40 Doctors Including Dr Aradhya Nagaich Beating with Chairs and Sticks

उरई मेडिकल कॉलेज बवाल: डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 40 डॉक्टरों पर FIR, कुर्सियों और डंडों से पीटने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: उरई मेडिकल कॉलेज विवाद में पुलिस ने पीड़ित ब्रजकिशोर गुप्ता की तहरीर पर डॉ. आराध्य नगाइच सहित 40 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू करा दी है।

Orai Medical College Brawl FIR Against 40 Doctors Including Dr Aradhya Nagaich Beating with Chairs and Sticks
डॉ. आराध्य नगाइच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में हुए बवाल के मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30 से 40 अज्ञात जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

पीड़ित ब्रजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।
इसमें आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी स्मृति गुप्ता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इमरजेंसी में पर्चा बनाने में देरी होने पर उन्होंने विरोध जताया, जिस पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आराध्य नगाइच ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 40 डॉक्टरों ने कुर्सियों-डंडों से हमला किया
आरोप है कि बेटे गोपाल द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद अन्य डॉक्टर भी उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि 30 से 40 डॉक्टरों ने कुर्सियों और डंडों से हमला किया, जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित पक्ष ने पुलिस के सामने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है और शहर में विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed