{"_id":"6a0e9d4e5e839dc0490af00e","slug":"video-orai-chaos-medical-college-for-second-day-work-remains-suspended-on-thursday-in-protest-against-fir-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"उरई: मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी कोहराम: FIR के विरोध में गुरुवार को भी काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी कोहराम: FIR के विरोध में गुरुवार को भी काम बंद
उरई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। कार्रवाई से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते ओपीडी व्यवस्था लगभग ठप हो गई।
सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर पर्चा काउंटर के सामने एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर एकतरफा कार्रवाई है और बिना निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज किया गया है।
डॉक्टरों के प्रदर्शन का असर सीधे मरीजों पर पड़ा। दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौटते दिखाई दिए। मेडिकल कॉलेज परिसर में दिनभर अफरा-तफरी और तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती या मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।