{"_id":"6a80122bb85eafb67b0124c2","slug":"jalaun-thieves-audacity-on-independence-day-night-burglaries-at-five-locations-in-a-single-night-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Theft: स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Theft: स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 15 Aug 2026 12:50 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
Jalaun News: स्वतंत्रता दिवस की रात जालौन नगर में चोरों ने अलग-अलग मोहल्लों में एक के बाद एक पांच स्थानों को निशाना बनाया। होटल और घरों समेत कई जगहों पर हुई चोरी की इन वारदातों से नगरवासियों में भारी दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
जालौन में एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में स्वतंत्रता दिवस की रात चोरों ने नगर में एक के बाद एक पांच स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी। अलग-अलग मोहल्लों में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी सामने आने के बाद नगरवासियों में दहशत का माहौल है। चोरी में हुए वास्तविक नुकसान का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, पहली घटना मोहल्ला बापूसाहब में तहसील गेट के पास स्थित होटल में हुई।
विज्ञापन
होटल मालिक सुनील कुमार बाथम के यहां से चोर सामान और नकदी ले जाने की बात सामने आई है। दूसरी घटना मोती मस्जिद के पास हुई। दिल्ली से आए लोडर चालक सोहिल की गाड़ी से चोर नकदी और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। तीसरी वारदात मोहल्ला तोपखाना में स्वर्गीय फूल सिंह यादव के घर में हुई। इसी मोहल्ले में दिवारी लाल राठौर के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू की
पांचवीं घटना अध्यापक रवि कुमार राठौर के घर में सामने आई, जहां चोरी होने की सूचना है। एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान और नकदी के संबंध में वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।