पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Current surges through village after ht wire falls sanitation worker dies woman and teenage girl burns

Kannauj: हाईटेंशन तार गिरते ही गांव में दौड़ा करंट, सफाईकर्मी की मौत, महिला-किशोरी झुलसीं, घरों के उपकरण फुंके

Thu, 02 Jul 2026 01:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज के कटघरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट फैल गया। इसमें एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं और दर्जनों घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Current surges through village after ht wire falls sanitation worker dies woman and teenage girl burns
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गांव की लोकल लाइन पर गिर गया, जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया। इस दौरान सबमर्सिबल पंप चालू करने गए सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला व किशोरी झुलस गईं। वहीं, कई उपकरण फुंक गए। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। थाना क्षेत्र के गांव कटघरा में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी ब्रजेश उर्फ आधार (40) पुत्र छोटेलाल, जो जलालाबाद गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वह घर में सबमर्सिबल पंप को चालू करने गए, तभी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में करंट लगने से अलका और उनकी पुत्री सृष्टि भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। बताया गया कि अलका अपने मायके कड़घरा आई हुई थीं। दोनों का उपचार कराया जा रहा है। हाई वोल्टेज के कारण गांव के कई घरों में लगे बल्ब, टीवी, कूलर, पंखे सहित अन्य विद्युत उपकरण भी फुंक गए।

विज्ञापन





कई बिजली उपकरण खराब हो गए
ग्रामीण सुभाष और कल्लू ने बताया कि अचानक करंट दौड़ने से उनके घरों के कई बिजली उपकरण खराब हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी, तीन बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed