Kannauj: घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पहले कुल्हाड़ी से पत्नी को किया मरणासन्न, फिर पति ने लगाया फंदा, जांच शुरू
Kannauj News: कन्नौज के रूर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से घायल कर फंदा लगा लिया। पत्नी की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने बेहद आत्मघाती कदम उठा लिया। पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, खड़िनी चौकी इंचार्ज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
थाना क्षेत्र के रूर गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव निवासी गोविंद दुबे (50) ने किसी बात ने नाराज होकर अपनी पत्नी आरती (47) को कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर से लगभग 300 मीटर दूर एक नीम के पेड़ पर चढ़कर करीब 10 फीट ऊंचाई से प्लास्टिक की डोरी का फंदा बनाकर लटक गया। हालांकि भार अधिक होने की वजह से डोरी टूट गई, जिससे वह नीचे गिर गया।
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम सिंह भदौरिया ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई है। इधर मेडिकल कॉलेज तिर्वा में पत्नी आरती की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनो के अनुसार गोविंद के एक पुत्र मोहित (18) व एक पुत्री राधा (9) है। घटना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।