फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Woman injured in wild animal attack condition critical after fangs pierced her leg

कन्नौज: जंगली जानवर के हमले में महिला घायल, पैर में दांत धंसने से हालत गंभीर, सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Oct 2026 11:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 01 Oct 2026 11:23 AM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित मेहदेपुर गांव में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला पर एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला जानवर के नुकीले दांत धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Kannauj Woman injured in wild animal attack condition critical after fangs pierced her leg
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहदेपुर में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के पैर में जानवर के नुकीले दांत धंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। मेहदेपुर निवासी मोतीलाल शाक्य की पत्नी कुसमा देवी (40) रात में घर के बाहर सो रही थीं।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे अचानक किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। हमले में उनके पैर में जानवर के दांत धंसने से वह घायल हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने वन विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed