{"_id":"69e51e70f665046b8605d813","slug":"kannauj-young-man-attending-wedding-ceremony-dies-in-road-accident-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादी समारोह में आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादी समारोह में आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम धौरासी निवासी संजय तोमर (35) अपने चाचा ओमकार सिंह के बेटे जितेंद्र की शादी में शामिल होने छिबरामऊ आए थे। शादी समारोह नगर के रामराज गेस्ट हाउस (निगोह अंडरपास के आगे) में दीक्षा के साथ संपन्न हो रहा था।
Trending Videos
बताया गया कि इसी दौरान जीटी रोड पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने संजय तोमर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी से 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार संजय तोमर पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी शिवांगी सिंह और तीन बच्चे—लकी, अनुराग व कृष्णा हैं। संजय तीन भाइयों में शामिल थे, जिनमें मोहन और अंकित अन्य भाई हैं। उनकी माता का नाम लौंग श्री है।
परिवारजनों ने बताया कि संजय की शादी उनके मामा राकेश राठौर (निवासी ग्राम पंथरा) द्वारा कराई गई थी। घटना के बाद शादी समारोह में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X