सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 50 steps from the ACP office fearless thieves broke the walls of three shops and stole cash and goods

Kanpur: एसीपी ऑफिस से 50 कदम पर बेखौफ चोर, तीन दुकानों की दीवारें तोड़कर नकदी-माल पार, व्यापारियों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कलक्टरगंज एसीपी कार्यालय के पास नयागंज में चोरों ने तीन दुकानों की दीवार तोड़कर 50 हजार की नकदी और माल पार कर दिया। घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Kanpur 50 steps from the ACP office fearless thieves broke the walls of three shops and stole cash and goods
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बेखौफ चोरों ने कलक्टरगंज एसीपी ऑफिस से महज 50 कदम की दूरी पर शक्करपट्टी नयागंज स्थित तीन दुकानों में मंगलवार देर रात दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन दुकानों के मालिक राजेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता व रोहित जैन और उनके कर्मचारी बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचे।

Trending Videos

जब दुकान खोली तो पाया कि दुकान के अंदर सेंधमारी करते हुए दीवार तोड़कर चोरों ने घुसकर माल व गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर  भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता समेत दर्जनों व्यापारी  पर पहुंचे और आक्रोश जाहिर किया।  व्यापारियों ने घटनास्थल से ही फोन मिलाकर तत्काल व्यापारियों के साथ हुई घटना की एफआईआर पंजीकृत करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 50 हजार नकदी और दो गत्ता काजू की चोरी
व्यापारियों ने कहा कि होली के त्योहार के मौसम में भरे बाजार इस प्रकार की चोरी की घटना से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक कलक्टरगंज विनय तिवारी ने व्यापारियों के साथ हुई घटना पर तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई दुकानों से लगभग 50 हजार नकदी और दो गत्ता काजू की चोरी व्यापारियों द्वारा बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed