{"_id":"69957889410b2730ef04e8c1","slug":"kanpur-bar-election-vote-counting-begins-5658-votes-have-been-counted-who-will-be-crowned-decision-in-evening-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर बार चुनाव: शुरू हुई वोटों की गिनती, 5658 मतों का पिटारा खुला, किसके सिर सजेगा ताज? शाम को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर बार चुनाव: शुरू हुई वोटों की गिनती, 5658 मतों का पिटारा खुला, किसके सिर सजेगा ताज? शाम को फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 5658 मतपत्रों की छंटाई जारी है और शाम सात बजे तक अध्यक्ष-महामंत्री पद के परिणाम आने की संभावना है।
कानपुर बार चुनाव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे से राम अवतार महान हाल में शुरू हो गई। सबसे पहले एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार को चुनाव के बाद सील की गई मतपेटियों को प्रत्याशियों के सामने खोला। फिर मतपत्रों को छांटकर अलग किया गया। इसके बाद मतों की बंडलिंग की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए मतों की गिनती शुरू होगी। देर शाम लगभग 7 बजे तक गिनती पूरी होकर अध्यक्ष व महामंत्री पद के परिणाम आने की संभावना है। मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था। 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने मतदान किया था।