सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur DM inspected arrangements at Kailash Nath Girls School warned and instructed those playing loudspeakers

Kanpur: DM ने कैलाश नाथ बालिका विद्यालय में परखीं व्यवस्थाएं; लाउडस्पीकर बजाने वालों को चेतावनी, दिए निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कैलाश नाथ स्कूल का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा जांची। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Kanpur DM inspected arrangements at Kailash Nath Girls School warned and instructed those playing loudspeakers
निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

Trending Videos

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन हो
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है।




नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed