सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Auto rickshaw carrying devotees returning from Mukta Devi shrine overturns eight injured

Kanpur: मुक्ता देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा; ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, बच्चों समेत आठ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मूसानगर से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सदस्यों का ऑटो घाटमपुर के राहा मोड़ पर ब्रेक फेल होने से पलट गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Kanpur Auto rickshaw carrying devotees returning from Mukta Devi shrine overturns eight injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड पर राहा मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार ऑटो अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।

Trending Videos

साढ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव निवासी योगेंद्र शुक्ला की पत्नी पिंकी शुक्ला (40) अपनी पुत्रियों खुशी (18), सौम्या (14) के साथ कानपुर बर्रा से आए रिश्तेदार सीमा (35), रानी (60), रेखा (30), अव्या (2) व गांव के ऑटो चालक सुरेश साहू (40) के साथ कानपुर देहात के मूसानगर स्थित मुक्ता देवी के दर्शन करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन





सीएचसी में घायलों का इलाज जारी
दर्शन कर सभी ऑटो से ही लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही राहा मोड़ के पास पहुंचा, तो उसकी ब्रेक फेल हो गई। हड़बड़ाहट में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटते ही चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed