फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP Councilor from Civil Lines, Yashpal Singh, passes away; he had been ill for a month

Kanpur: सिविल लाइंस के भाजपा पार्षद यशपाल सिंह का निधन, एक माह से थे बीमार

Sun, 26 Jul 2026 07:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 26 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP Councilor from Civil Lines, Yashpal Singh, passes away; he had been ill for a month
यशपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वार्ड-78 सिविल लाइंस के भाजपा पार्षद यशपाल सिंह (63) का रविवार सुबह निधन हो गया। वह एक माह से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। सूचना मिलने पर विधायक सलिल विश्नोई, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय व कई पार्षद उनके निवास क्यू ब्लॉक राजीव पुरम, काकादेव पहुंचे और शोक प्रकट किया।

विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया गया। यशपाल सिंह ने 1984 में प्रकाश शर्मा के सहयोग से बजरंग दल की स्थापना की थी। वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा में कानपुर नगर के महामंत्री भी रहे। साल 1995 में पार्षद बने थे। इसके बाद 2017 से लगातार पार्षद रहे। यशपाल सिंह सनातन धर्म महामंडल और दीनदयाल शोध समर्पण संस्थान के सदस्य भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed