CBSE Result: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंकों के साथ गाड़ा झंडा, नीट रद्द होने से छलका दर्द
CBSE 12th Result 2026 News: कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने 99.6% अंक प्राप्त कर सीबीएसई 12वीं में नेशनल टॉपर का खिताब जीता है। चार विषयों में परफेक्ट 100 स्कोर करने वाली सोनाक्षी भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं, लेकिन नीट परीक्षा की मौजूदा स्थिति से नाराज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने इतिहास रच दिया है। सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है।
सोनाक्षी की मार्कशीट उनकी कड़ी मेहनत की गवाही दे रही है। उन्होंने न केवल मुख्य विषयों बल्कि कला क्षेत्र में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक इन चारों विषयों में सोनाक्षी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक हैं।
डॉक्टर बनने का सपना, लेकिन सिस्टम से नाराजगी
सोनाक्षी का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है, लेकिन उनकी खुशी के बीच एक टीस भी है। नीट परीक्षा रद्द होने की खबरों से वह काफी आहत और नाराज हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत करने वाले छात्रों के लिए इस तरह की अनिश्चितता मानसिक दबाव पैदा करती है।
पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग का प्रयोग
बोर्ड ने 13 मई को नतीजे जारी किए। संयोगवश, पिछले साल भी इसी तारीख को रिजल्ट आया था। इस बार सीबीएसई ने कॉपियों की जांच के लिए ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम (लैपटॉप/टैब से चेकिंग) का इस्तेमाल किया। 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चली इन परीक्षाओं में देश भर के लगभग 18.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।