कानपुर: कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, गड्ढायुक्त सड़कों और जाम पर उठाए सवाल, त्योहारों पर सफाई पर दिया जोर
Kanpur News: कानपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर की गड्ढायुक्त सड़कों, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों, आवारा पशुओं की समस्या और गंभीर यातायात जाम से निजात दिलाने की मांग की गई।
विस्तार
कानपुर की गड्ढायुक्त सड़कों, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, आवारा पशुओं और यातायात जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की कई सड़कें बदहाल हैं। कूड़े के ढेर और आवारा पशुओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। ज्ञापन में सड़कों की तत्काल मरम्मत, नियमित सफाई, आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
बजट समय से जारी करने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी विद्यालयों में डेस्क-बेंच, फर्नीचर व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ इनके लिए जरूरी बजट समय से जारी करने की मांग भी रखी। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की गई।
ये लोग रहे मौजूद
कांग्रेस के अनुसार जिलाधिकारी ने समस्याओं पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी, राकेश साहू आदि मौजूद रहे।