सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur controversy erupts over police attempt to vacate land MLA Rumi says he will ask the CP for an extension

Kanpur: खाकी और जनता आमने-सामने; पुलिस की जमीन खाली कराने पर बवाल, विधायक रूमी बोले- CP से मांगेंगे मोहलत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रेलबाजार के मीरपुर में पुलिस की जमीन खाली कराने के नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध जताया है। उनका दावा है कि वे 70 वर्षों से यहां वैध रूप से रह रहे हैं। विधायक हसन रूमी ने हस्तक्षेप करते हुए पुलिस कमिश्नर से मोहलत दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Kanpur controversy erupts over police attempt to vacate land MLA Rumi says he will ask the CP for an extension
घरों पर पुलिस ने लगाए काले क्रॉस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर में पुलिस अपनी जमीन खाली कराने के लिए पहुंची। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। वहीं जानकारी पाकर कैंट विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मोहलत मांगेने की बात कही। मीरपुर स्थित कमेला के रहने वाले लोगों का कहना है कि करीब 70 वर्षों से वह यहां पर रह रहे हैं।

Trending Videos

उनके पास बिजली का बिल, पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज है। बीते दो अक्टूबर 2023 से पुलिसकर्मी लगातार उनको परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दो फरवरी को पुलिस माइक लेकर आई और दो दिन में खाली करने की चेतावनी दी। साथ ही, मकानों में काले क्रॉस के निशान भी लगाए। इससे लोगों में विरोध और नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



नियम अनुसार खाली कराने के लिए दिया आदेश
सपा विधायक मो. हसन रूमी ने बताया कि वह पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिलकर कुछ समय और देने की मोहलत मांगेंगे। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिसकर्मी की जमीन पर कई वर्षों से लोग कब्जा किए हुए है। छप्पर डालकर वह रह रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने घर भी बना लिए है। उनको नियम अनुसार खाली कराने के लिए आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed