उपलब्धि: राष्ट्रीय निर्यात पुरस्कारों में कानपुर का दबदबा, मंत्री पीयूष गोयल ने किया सम्मानित, मिले 10 मेडल
Kanpur News: चर्म निर्यात परिषद द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में कानपुर के निर्यातकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पुरस्कार हासिल किए। ग्रोमोर इंटरनेशनल, रहमान इंडस्ट्रीज और सुपर हाउस ग्रुप समेत कई कंपनियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम और द्वितीय स्थान से नवाजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्म निर्यात परिषद की ओर से सोमवार को दिल्ली के होटल में वर्ष 2024–25 के लिए राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के निर्यातकों का दबदबा रहा। 200 से 300 करोड़ के निर्यात श्रेणी समेत कुल 10 पुरस्कार कानपुर की झोली में आए हैं। ब्रांड क्रिएशन में ग्रोमोर इंटरनेशनल को पहला पुरस्कार हासिल हुआ है। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रोमोर इंटरनेशनल के डायरेक्टर शिवेंद्र सचान को पुरस्कार दिया।
200 से 300 करोड़ की निर्यात श्रेणी में लेदर फुटवियर में रहमान इंडस्ट्रीज को पहला स्थान मिला। 100 से 200 करोड़ की श्रेणी में फिनिश्ड लेदर में मॉडल टेनरी को पहला स्थान हासिल हुआ। 100 करोड़ की श्रेणी में फिनिश्ड लेदर में सुपर टेनरी लिमिटेड को पहले स्थान से नवाजा गया। टेनरी की ओर से जफर फिरोज ने पुरस्कार लिया। लेदर गुड्स में करेन इंटरनेशनल को पहला पुरस्कार मिला, जबकि फुटवियर कंपोनेंट शू अपर श्रेणी में होमेरा टेनरी को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विभिन्न देशों को निर्यात हो रहे हैं कानपुर से चर्म उत्पाद
हार्नेस और सैडलरी श्रेणी में कानपुर के सुपर हाउस ग्रुप ने पहले स्थान पर बाजी मारी। दूसरे स्थान पर इसी श्रेणी में टेक्सट हॉर्स रहा। 50 करोड़ से 100 करोड़ के फुटवियर कंपोनेंट श्रेणी में कानपुर की थ्रेड्स इंटरनेशनल को पहला स्थान मिला। सौ करोड़ से ऊपर की हार्नेस और सैडलरी श्रेणी में इब्राहिम इंटरनेशनल को दूसरा स्थान हासिल हुआ। शहर के निर्यातकों की उपलब्धि पर उन्हें चारों ओर से बधाई मिल रही है। कानपुर से चर्म उत्पाद विभिन्न देशों को निर्यात हो रहे हैं।