Kanpur: रामादेवी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने ई-ऑटो पलटा, चालक समेत तीन लोग चुटहिल
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे के पास जगदंबा पेट्रोल पंप के नजदीक गुरुवार देर रात एक ई-ऑटो पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी चौराहे पर स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ई-ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक समेत उसमें सवार महिला और उसका मासूम बेटा मामूली रूप से चुटहिल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा।
बजरिया छोड़ने जा रहा था ऑटो चालक
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक ई-ऑटो सनिगवां की ओर से रामादेवी चौराहे की तरफ आ रहा था। जैसे ही ऑटो रामादेवी चौराहे से लखनऊ जाने वाली रोड पर स्थित जगदंबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर ही पलट गया। घायल चालक सूरज (निवासी विद्यार्थी मार्केट, गोविंद नगर) ने बताया कि वह सवारियों को लेकर बजरिया छोड़ने के लिए जा रहा था।
मासूम और महिला भी हुए चुटहिल
हादसे में चालक सूरज के अलावा ऑटो में सवार लक्ष्मी और उनका बेटा कृष्णा भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।