{"_id":"69dbe1155a86fbfdaf0ca99c","slug":"kanpur-family-members-create-ruckus-after-woman-dies-in-private-hospital-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुनैना वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी के मंगला विहार स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को भर्ती एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। सरसौल के बौसर गांव निवासी सुनील वर्मा बाइक मैकेनिक हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी सुनैना वर्मा (35) को रविवार सुबह पेट दर्द हो रहा था। परिजन सुनैना को लेकर नर्वल मोड़ स्थित एक अस्पताल पहुंचे।
मौजूद अस्पताल के कर्मचारी ने यहां पर कोई स्टाफ न होने की बात कहते हुए मंगला विहार स्थित दूसरे अस्पताल की सिफरिश की। कम खर्च में बेहतर इलाज की बात सुनकर सुनैना काे लेकर मंगला विहार स्थित दूसरे अस्पताल पहुंचे। यहां स्टाफ ने दो हजार जमा करवाए। उन्हें दो इंजेक्शन लगाए जिससे सुनैना बेसुध हो गईं। देर शाम सुनैना की मौत हो गई।
Trending Videos

हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सुनैना की चार साल की बेटी जाह्नवी और दो छोटे बेटे अंश, राघव हैं। परिजन ने गलत उपचार का आरोप लगा हंगामा किया। बच्चों की परवरिश के लिए पांच से छह लाख रुपये मुआवजे की मांग की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजन कार्रवाई की मांग करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।