{"_id":"69b936128905079e88088f21","slug":"kanpur-fire-massive-blaze-erupts-in-tannerys-spray-department-short-circuit-blamed-for-incident-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: टेनरी के स्प्रे विभाग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल ने समय रहता पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: टेनरी के स्प्रे विभाग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल ने समय रहता पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: जाजमऊ की नई चुंगी स्थित एक टेनरी में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट के कारण स्प्रे विभाग में भीषण आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़े नुकसान को होने से रोक लिया।
टेनरी में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र के नई चुंगी स्थित एक टेनरी में मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई, जब स्प्रे डिपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख टेनरी में काम कर रहे कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर स्प्रे डिपार्टमेंट में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने वहां रखे ज्वलनशील पदार्थ को पकड़ लिया। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा। टेनरी प्रबंधन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है।