फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Five people commit suicide due to debt work stress and romantic issues bodies sent for post mortem

Kanpur: एक ही दिन में पांच खुदकुशी, कहीं कर्ज तो कहीं काम के बोझ बनी वजह, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 07 Jul 2026 02:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

Kanpur Suicide Cases: कानपुर के चकेरी, सेनपश्चिम पारा, कल्याणपुर, गोविंदनगर और बर्रा थाना क्षेत्रों में सोमवार को 5 व्यक्तियों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे कर्ज का दबाव, दफ्तर का कार्यभार और निजी कलह जैसे कारण सामने आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Five people commit suicide due to debt work stress and romantic issues bodies sent for post mortem
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महज कुछ घंटों के भीतर पांच लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं चकेरी, सेनपश्चिम पारा, कल्याणपुर, गोविंदनगर और बर्रा में हुई है। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आत्महत्या के पीछे कर्ज, काम के तनाव, प्रेम प्रसंग और अन्य कारण बताए हैं। चकेरी के कालीबाड़ी निवासी जसवंत निषाद (29) लालबंगला में फैशन प्लैनेट के नाम से कपड़ों की दुकान चलाते थे। छोटे भाई सागर के मुताबिक जसवंत ने व्यापार समेत अन्य कार्यों के लिए बैंक से करीब 30 से 35 लाख रुपये का ऋण लिया था।

विज्ञापन

तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी
आरोप है कि किस्तों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह काफी परेशान थे। इसी तनाव में सोमवार देर रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सेन पूरब पारा निवासी शिवम कुशवाहा (21) का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर ठोकहा गांव के पास जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

बढ़ते कार्यभार के कारण लंबे समय से तनाव में थीं
परिजन आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। कल्याणपुर के नई बस्ती वारासिरोही निवासी सुधा भारती (49), जो लेबर ऑफिस में क्लर्क थीं, ने भी सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति द्रवेश कुमार ने बताया कि पत्नी कार्यालय के बढ़ते कार्यभार के कारण लंबे समय से तनाव में थीं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर निकले थे।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में उठाया कदम
वहीं, पत्नी घर पर थीं।  दोपहर में स्कूल से बच्चे लौटे तो घटना की जानकारी हुई। गोविंदनगर के दबौली गांव निवासी साहिल गौतम (18) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पिता सुजीत के अनुसार साहिल एक युवती से प्रेम करता था और उसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया।

मजदूरी करता था अंकित
उधर, बर्रा के दामोदर नगर निवासी अंकित साहू (28) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई विशाल ने बताया कि अंकित मजदूरी करता था। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed