{"_id":"69d79eed5e17c9270d0cbd71","slug":"kanpur-govindpuri-aligarh-special-train-to-now-run-as-a-memu-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अब मेमू बन कर चलेगी गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन, 12 ट्रेनें की गई आंशिक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अब मेमू बन कर चलेगी गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन, 12 ट्रेनें की गई आंशिक निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यात्रियों की मांग पर रेलवे ने गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन अब नियमित ट्रेन के रूप में करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब 64703/64704 गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। यह एक जोड़ी मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से चलेंगी जिसमें 11 मेमू कोच लगेंगे।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64703 गोविंदपुरी से सुबह 07:20 बजे रवाना होगी और 07:33 बजे पनकीधाम स्टेशन पहुंचेगी। यहां से एक मिनट के ठहराव के बाद 07:34 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसकी रिवर्स दोपहर 01:40 बजे अलीगढ़ से चलेगी और शाम 06:40 बजे पनकीधाम आएगी। यहां से एक मिनट बाद 06:41 बजे रवाना होकर गोविंदपुरी पहुंचेगी।
Trending Videos

12 ट्रेनें की गई आंशिक निरस्त
गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5-6 पर एफओबी फाउंडेशन कार्य होना है। इसके लिए ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है और 12 ट्रेनें आंशिक निरस्त की गई हैं। इनमें से कुछ कानपुर से होकर भी जाती हैं। ट्रेन नंबर-11081/11082 साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर छह मई से भटनी स्टेशन तक जाएगी और वापसी में यहीं से चलेगी। इसके अलावा, 12165/12166 त्रि-साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर, सप्ताह में छह दिन चलने वाली 19489/19490 अहमदाबाद -गोरखपुर, 19091/19092 साप्ताहिक बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर आदि भी आंशिक निरस्त की गई हैं।