{"_id":"697f9ad90d9a21eef70baa40","slug":"kanpur-jewelry-worth-4-20-lakh-stolen-from-a-woman-s-bag-during-air-travel-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हवाई यात्रा के दौरान महिला के छूटे बैग से 4.20 लाख के गहने चोरी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हवाई यात्रा के दौरान महिला के छूटे बैग से 4.20 लाख के गहने चोरी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार
पोलैंड में चेकिंग के दौरान तीन बैग छूट गए थे। दिल्ली आने पर बैग नहीं मिले। कानपुर एयरपोर्ट पर बैग मिलने पर गहने गायब थे।
यात्री आस्था
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूरोप के पोलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट आने के दौरान शहर की महिला यात्री के तीन बैग पोलैंड के एयरपोर्ट पर ही चेकिंग के दौरान छूट गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर शिकायत करने पर चार दिन बाद उन्हें तीनों बैग चकेरी एयरपोर्ट पर ही सुपुर्द तो कर दिए गए लेकिन बैग में रखे 4.20 लाख के गहने चोरी हो गए। पीड़िता के पिता ने पीड़िता के पिता ने दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर कानपुर एयरपोर्ट तक शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गोविंदनगर और चकेरी थाने से भी पीड़िता को टरका दिया गया। थक हारकर उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
रतनलालनगर दबौली निवासी रमाकांत शर्मा ने दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी बीते साल नवंबर में हंसपुरम के रहने वाले मनीष शर्मा से हुई थी। वर्तमान में दामाद मनीष पोलैंड में कार्यरत हैं। बेटी आस्था लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। वह 12 दिसंबर को पोलैंड गई थी। वीजा खत्म होने पर 23 जनवरी को पोलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान उनके पास मौजूद तीनों बैग गायब थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे बाद उनको आश्वासन मिला कि उनका सामान पोलैंड एयरपोर्ट पर ही छूट गया है। दूसरी फ्लाइट से चार दिन बाद कानपुर एयरपोर्ट पहुंचाने का आश्वासन मिला। 28 जनवरी को कानपुर एयरपोर्ट पर तीनों बैग उनके पिता रमाकांत शर्मा को दिए गए। बैग लेकर घर पहुंचे तो आस्था ने बैग चेक किया। आरोप है कि एक बैग को नहीं खोला गया था जबकि दो बैगों को खोलकर उसमें रखी एक सोने, एक डायमंड की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, एक जोड़ी पायल लगभग 4.20 लाख के गहने गायब मिले। इसकी शिकायत वह कानपुर एयरपोर्ट में करने पहुंचे जहां से उनको दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया। जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो फिर से कानपुर एयरपोर्ट में पता करने की बात कहकर लौटा दिया गया।
बीते 30 जनवरी को आस्था के पिता रमाकांत जब कानपुर एयरपोर्ट में सामान गायब होने की जानकारी करने लगे। तब एयरपोर्ट परिसर में मौजूद अधिकारियों से उनकी झड़प हो गई। रमाकांत का कहना है कि कानपुर एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। गहने वाले ही बैग को खोला गया जिससे माना जा रहा है कि एयरलाइंस और ग्राउंड स्टाफ की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कानपुर से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी कैमरों को चेक कराने की मांग की है।
पहले भी महिला यात्री का बैग हो चुका गायब
बीते 31 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट से कानपुर एयरपोर्ट आने के दौरान महिला यात्री प्रतिभा सिंह का बैग गायब हो गया था। उन्होंने कानपुर एयरपोर्ट पर बैग गायब होने की शिकायत की थी।
मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट लेट
दिल्ली की फ्लाइट अपने तय समय से 34 मिनट की देरी पर कानपुर आई। इसमें 182 यात्री कानपुर आए जबकि 169 यात्री कानपुर से दिल्ली गए। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट भी 27 मिनट की देरी से कानपुर आई। इस दौरान 188 यात्री कानपुर आए जबकि 171 यात्री कानपुर से मुंबई गए। वहीं, हैदराबाद की फ्लाइट अपने तय समय से 15 मिनट पहले ही आ गई। इसमें 171 यात्री कानपुर आए जबकि 178 यात्री हैदराबाद गए।
Trending Videos

पीड़िता के पिता की एयरपोर्ट पर अधिकारियों से हुई झड़पपीड़ित के बैग से सामान कानपुर एयरपोर्ट पर चोरी नहीं हुआ है। कानपुर एयरपोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवा लिए गए हैं। उनको दिल्ली एयरपोर्ट में जाने के लिए बोला गया है। - प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर