{"_id":"69e51b228d87e0179d036547","slug":"kanpur-kidney-racket-girlfriends-of-4-accused-on-police-radar-links-extend-to-delhi-ncr-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर किडनी कांड: पुलिस की रडार पर 4 आरोपियों की गर्लफ्रेंड, दिल्ली-NCR तक जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर किडनी कांड: पुलिस की रडार पर 4 आरोपियों की गर्लफ्रेंड, दिल्ली-NCR तक जुड़े हैं तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: आरोपियाें में से कुछ ने अकाउंट और रुपये के लेनदेन में अपनी प्रेमिकाओं का सहयोग लिया। पुलिस दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में जांच कर रही है।
कानपुर किडनी कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड का सहारा ले रही है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में जांच चल रही है। पुलिस को चार आरोपियों की गर्लफ्रेंड की जानकारी हुई है। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल और मसवानपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट होने की पुष्टि हुई है। डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, राजेश तोमर, परवेज सैफी, रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी जेल गए हैं।
डॉ. अमित, डॉ. वैभव, शिवम यादव, डॉ. कैफ, डॉ. अफजल, नवीन पांडेय समेत एक अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस को चार आरोपियों की गर्लफ्रेंड के बारे में पता लगा है। यह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहती हैं। उनके अकाउंट नंबर और संपत्ति की जांच शुरू की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट के आरोपियाें में से कुछ ने अकाउंट और रुपये के लेनदेन में अपनी प्रेमिकाओं का सहयोग लिया है। उनके माध्यम से कुछ जगहों पर बातचीत भी कराई गई है। पुलिस प्रेमिकाओं से जानकारी जुटा रही है। सूत्राें के मुताबिक दिल्ली और गाजियाबाद में रहने वाली दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है जो फरार चल रहे आरोपियों की गर्लफ्रेंड हैं। एक युवती दिल्ली के बड़े नर्सिंगहोम से जुड़ी हुई है। उस पर शक की सुई ज्यादा घूम रही है।
Trending Videos

नवीन पांडेय कानपुर में कर चुका काम
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रयागराज निवासी नवीन पांडेय कानपुर के नर्सिंगहोम में काम कर चुका है। उसकी शहर में ही रोहित तिवारी से मुलाकात हुई थी। दोनों पहले मरीजों को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कराने और उसके बदले में कमीशन लेने का कार्य करते थे। 2021 में रोहित दिल्ली चला गया, जबकि नवीन पांडेय कानपुर में ही रहकर कार्य करने लगा। शिवम अग्रवाल ने भी अपने बयान में यही जानकारी दी थी। उसने कहा था कि रोहित तिवारी के नवीन पांडेय पहले से कार्य कर रहा है। पुलिस नवीन पांडेय जहां जहां काम कर चुका है, वहां के नर्सिंगहोम संचालकों से जानकारी जुटा रही है।

किडनी ट्रांसप्लांट के चार आरोपियों की गर्लफ्रेंड का पता लगा है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को रुपयों के लेनदेन और खातों को संचालित करने में उन पर शक है। प्रेमिकाओं की भूमिका तलाशी जा रही है। - एमएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

कमेंट
कमेंट X