सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Leopard Attacks Farmer Picking Flowers Ferocious Predator Lurked in Cornfield Injured Victim Referred

Kanpur: फूल तोड़ रहे किसान पर तेंदुए का हमला, मकई के खेत में छिपकर बैठा ‘खूंखार’, लहूलुहान हालत में घायल रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बैजा खेड़ा में फूल तोड़ते समय किसान सुरेंद्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान गंभीर घायल है, जबकि तेंदुआ पास के खेत में छिपा है। वन विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Kanpur Leopard Attacks Farmer Picking Flowers Ferocious Predator Lurked in Cornfield Injured Victim Referred
खेत के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैजा खेड़ा गांव में बुधवार की सुबह एक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। भोर पहर करीब पांच बजे गांव के किसान सुरेंद्र पासवान (55) पुत्र भिखारी पासवान अपने भाई वीरेंद्र, पत्नी और बेटी के साथ खेतों में गुलाब के फूल तोड़ने गए थे।

Trending Videos

तभी अचानक एक तेंदुआ पीछे से आकर सुरेंद्र पर टूट पड़ा। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पारिवारिजन दौड़कर पहुंचे और किसी तरह सुरेंद्र को बचाया, लेकिन तब तक तेंदुए ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन






मकई के खेत में घुस गया तेंदुआ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने के बाद तेंदुआ पास के मकई के खेत में घुस गया है, जिसे ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर रखा है।

वन विभाग की टीम का इंतजार
वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त हैं। लोग लगातार यह मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करे और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed