कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे: ईंधन खर्च बचाएगा, टोल टैक्स जेब खाली करेगा, जानिए कितना देना होगा शुल्क
कानपुर से लखनऊ के 63 किमी के एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन होगा। 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-लखनऊ के 63 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस 6-लेन कॉरिडोर को पार करने में ईंधन तो बचेगा लेकिन टोल आपकी जेब खाली करेगा। वहीं, सुरक्षा कारणों से दोपहिया व तिपहिया वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। यह एक्सप्रेसवे उन्नाव के आजाद चौराहा से शुरू होकर लखनऊ में शहीद पथ के पास उतरता है।
एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने के लिए गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करनी होगी और न ही कोई बैरियर होगा। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे हाई डेफिनेशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को रफ्तार में ही स्कैन कर लेंगे।
वाहन का प्रकार - एक तरफ का किराया - 24 घंटे में वापसी पर किराया
कार, जीप वैन - 275 रुपये - 415 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन - 445 रुपये - 670 रुपये
बस और ट्रक - 935 रुपये - 1405 रुपये
भारी वाहन - 1020 रुपये - 1530 रुपये