सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Major incident during a dip in Ganges three out of four teenagers drowned two rescued and one missing

Kanpur: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 23 Jun 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: ग्वालटोली गंगा घाट पर स्नान करते समय तीन किशोर डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया है, जबकि एक किशोर लापता हो गया है। पुलिस और गोताखोर तलाश के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

Kanpur Major incident during a dip in Ganges three out of four teenagers drowned two rescued and one missing
चारों दोस्तों ने ली थी सेल्फी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार पांच किशोर गंगा स्नान के लिए आए थे, जिनमें से चार किशोर स्नान के लिए नदी में उतरे। इस दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।


मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने साहस का परिचय देते हुए त्वरित बचाव कार्य किया, जिसमें दो किशोर अर्पित और सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, शिवम गुप्ता (14 ) नदी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
इसके बाद गोताखोरों व बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लापता किशोर की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed