सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow Fire Tragedy flames in the studio claiming the lives of Sanyam and Suraj creating chaos in families

मौत का ‘एनिमेशन स्टूडियो’ : इमारत में आग थी या मौत का इंतजार? संयम को आना था वापस घर, सूरज की मां आज भी अनजान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 23 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में कानपुर के दो युवाओं, संयम विज और सूरजभान की मौत हो गई। दोनों एक ही बिल्डिंग में थ्री-डी आर्टिस्ट थे, जिनकी मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।

Lucknow Fire Tragedy flames in the studio claiming the lives of Sanyam and Suraj creating chaos in families
कानपुर के के दो एनिमेशन थ्रीडी आर्टिस्ट की भी जान गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई इसमें शहर के दो युवक शामिल हैं। एक गोविंदनगर के संयम और दूसरे बर्रा के सूरजभान थे। आग जिस बिल्डिंग में लगी, दोनों उसी में स्थित एनिमेशन स्टूडियो में थ्रीडी आर्टिस्ट थे।


उनकी मौत की खबर से दोनों के मोहल्ले में लोग गमगीन हैं। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी थ्री-डी आर्टिस्ट संयम विज (28) तीन साल से एनिमेशन स्टूडियो में कार्यरत थे। घटना का पता चलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन





मोहल्ले और रिश्तेदारों की लगी रही भीड़
देर रात तक संयम के घर के बाहर मोहल्ले और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। हर किसी की आंखों के आगे सिर्फ संयम का चेहरा घूम रहा था।  सोमवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ स्थित कोचिंग सेंटर आग की  भीषण लपटों से घिर गया था। इसमें करीब 15 की मौत हुई है।

मां ने दूसरी शादी कर ली थी
वहीं, झुलस कर और कूदने के प्रयास में कई युवक गंभीर हैं। जान गंवाने वालों में संयम विज का भी नाम शामिल है। परिवार के करीबियों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व संयम के पिता पुष्पराज सिंह का निधन होने के बाद मां सोनिया ने सीमू कुमार से दूसरी शादी कर ली थी।

विज्ञापन

कल शव आने की संभावना है
संयम बीते तीन साल से लखनऊ के अलीगंज में ही था। गुड़गांव निवासी बड़े भाई शुभम विज की पत्नी पलक ने बताया कि शाम को जैसे लखनऊ से जानकारी मिली, तो पति और सास वहां के लिए निकल गए थे। कल शव आने की संभावना है।

रात तक सूरज की मां को नहीं दी जानकारी
लखनऊ कोचिंग सेंटर में लगी आग की चपेट में आकर बर्रा-सात के सूरजभान (22) की भी मौत हो गई है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है सूरज उसी में स्थित एनिमेशन स्टूडियो में थ्री डी आर्टिस्ट थे। सूरजभान के पिता शिवराज का निधन हो चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया।

अनहोनी ने चाचा को हमेशा के लिए छीन लिया
हालांकि सोमवार देर रात तक सूरज की मां मीरा को घटना के बारे में नहीं बताया गया। परिवार के कुछ करीबी सूचना मिलते ही लखनऊ के लिए रवाना भी हो गए हैं। भतीजे करन ने बताया कि चाचा सूरज रविवार को ही लखनऊ गए थे। अनहोनी ने चाचा को हमेशा के लिए छीन लिया।

छोटा भाई सम्राट गया था ऋषिकेश
करन ने बताया कि सूरज का छोटा भाई सम्राट ऋषिकेश गया था, उसे घटना की जानकारी दे दी गई है और लखनऊ रवाना हो गया । भतीजे के मुताबिक मां मीरा को किसी तरह सदमा न पहुंचे, इस कारण उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

शव का पोस्टमार्टम सोमवार देर रात हुआ
सूरज का परिवार बर्रा से पहले गोविंदनगर में रहता था। बीती होली पर ही परिवार गोविंदनगर का मकान छोड़कर बर्रा स्थित घर में शिफ्ट हो गए हैं। सूरज के शव का पोस्टमार्टम सोमवार देर रात हो गया। परिजन शव लेकर घर के लिए निकल गए।

संयम को आज दादी के 17वें में आना था
दुआ व मोनू सेठी ने बताया कि संयम हर शुक्रवार को कानपुर आकर सोमवार को लौट जाता था। करीब 16 दिन पहले संयम की दादी का निधन हो गया था। मंगलवार को उनका सत्रहवां है। इस कारण संयम इस बार शुक्रवार को नहीं आया। उसे मंगलवार को आना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed