सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nirmala Singh mother of MLA Abhijit Sanga has passed away she had served as Chairperson for five terms

UP: विधायक अभिजीत सांगा की माता निर्मला सिंह का निधन, लगातार पांच बार रहीं थीं चेयरमैन, समर्थकों में गहरा शोक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 23 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर की पांच बार की चेयरमैन डॉ. निर्मला सिंह का दिल्ली में हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद निधन हो गया है। आज शाम चार बजे उनका पार्थिव शरीर बिठूर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा।

Kanpur Nirmala Singh mother of MLA Abhijit Sanga has passed away she had served as Chairperson for five terms
विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता निर्मला सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बिठूर की राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माताजी और नगर पंचायत बिठूर की लगातार पांच बार चेयरमैन रहीं डॉ. निर्मला सिंह (64) का सोमवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिठूर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।


विधायक के जनसंपर्क अधिकारी ठाकुर अमन सिंह ने जानकारी दी कि डॉ. निर्मला सिंह का हाल ही में हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था। ऑपरेशन के बाद देर रात उनकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और उनका पूरा परिवार इस समय दिल्ली में ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम बिठूर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
डॉ. निर्मला सिंह के समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए बेहद दुखद खबर है। उनका पार्थिव शरीर आज शाम करीब चार बजे बिठूर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। उनके निधन की सूचना के बाद से ही बिठूर आवास पर लोगों का जुटना शुरू हो गया है। निर्मला सिंह बिठूर नगर पंचायत की पांच बार चेयरमैन रहीं और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के लिए हमेशा याद की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed