{"_id":"69c8f5ba8723951ab101fa78","slug":"kanpur-massive-fire-at-deep-garments-on-p-road-goods-engulfed-in-flames-clashes-erupt-among-shopkeepers-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पी रोड के दीप गारमेंट्स में भीषण आग; धू-धू कर जला सामान, दुकानदारों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पी रोड के दीप गारमेंट्स में भीषण आग; धू-धू कर जला सामान, दुकानदारों में भिड़ंत, पुलिस ने संभाला मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: पी रोड स्थित दीप गारमेंट्स में लगी भीषण आग के बाद मौके पर दुकानदारों के बीच विवाद हो गया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में पी रोड स्थित दीप गारमेंट्स में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते बहुमंजिला दुकान की खिड़कियों से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार निकलने लगा। इस बीच मौके पर दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद शुरू हो गया, जिसे शांत करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, दीप गारमेंट्स एक बड़ी और प्रतिष्ठित कपड़ों की दुकान है। दोपहर के समय अचानक दुकान की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
दुकानदारों के बीच विवाद और हंगामा
आग बुझाने की कोशिशों और भीड़भाड़ के बीच व्यापारियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही सीसामऊ और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। संकरी गलियों और पी रोड की भारी भीड़ के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।