{"_id":"6a435f747bf13157f805d999","slug":"kanpur-news-15-year-old-boy-commits-suicide-after-failing-to-receive-love-from-friends-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हाय, मैं रुद्र गुप्ता...', दोस्तों का प्यार नहीं मिला तो किशोर ने दी जान; सुसाइड नोट ने लिखे ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हाय, मैं रुद्र गुप्ता...', दोस्तों का प्यार नहीं मिला तो किशोर ने दी जान; सुसाइड नोट ने लिखे ये शब्द
Tue, 30 Jun 2026 12:16 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:16 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में 15 साल के एक किशोर ने खुदकुशी कर ली। किशोर के पिता राज्य महिला आयोग की सदस्य के ड्राइवर हैं। छात्र रतनलालनगर स्थित स्कूल में कक्षा 10 का था। शव के पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि दोस्तों और परिवार से मनचाहा प्यार नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
kanpur suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाय... मैं रुद्र गुप्ता...दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों से मनचाहा प्यार न मिलने से बहुत दुखी हूं। इसके चलते मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। ऐसे ही शब्दों के साथ सुसाइड नोट लिखकर 15 साल के कक्षा 10 के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
बच्चे के पिता गणेश गुप्ता राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता के ड्राइवर हैं। घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था। बर्रा-दो डबल स्टोरी कॉलोनी में गणेश गुप्ता परिवार संग रहते हैं। परिवार में पत्नी उमा, बेटी अनुष्का और बेटा रुद्र था।
रुद्र रतनलाल नगर स्थित स्कूल में छात्र था। गणेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन के चलते वह सुबह ही ड्यूटी पर चले गए थे। पत्नी और बेटी दोपहर में कल्याणपुर निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। इस दौरान घर पर अकेले रहे बेटे रुद्र ने फंदा लगा लिया। पत्नी और बेटी ने रुद्र के फोन न उठाने की जानकारी दी। वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा
पड़ोसी की छत से किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे का गेट तोड़ा तो बेटे का शव पंखे के सहारे बंधे दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक को शव के पास सुसाइड नोट मिला जिसने उसने जीने की इच्छा न होने की बात लिखी। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।