पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Out-of-control Fortuner rams into vehicles in Sisamau; eight injured

Kanpur: सीसामऊ में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने वाहनों को मारी टक्कर, आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Jun 2026 10:49 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 10:49 AM IST
सार

Kanpur News: घटना से गांधीनगर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को मेडिकल के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Kanpur: Out-of-control Fortuner rams into vehicles in Sisamau; eight injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने सामने से आ रहे लोडर समेत कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी फॉर्च्यूनर के एयरबैग तक खुल गए। दुर्घटना में लोडर चालक, उसके सहयोगी और राहगीरों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे गोपाल टॉकीज से चमनगंज जाने वाले मार्ग पर गांधीनगर स्थित धर्मशाला के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार लहराते हुए चमनगंज की ओर से गोपाल टॉकीज की तरफ आ रही थी। तभी सामने से आ रहे लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने बाइक, बुलेट और स्कूटी सवार कई राहगीरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में लोडर चालक आरके वर्मा, उनका सहयोगी सुजीत कुमार, चमनगंज निवासी आफताब, लेनिन पार्क निवासी गुड्डू राजपूत, प्रेमनगर निवासी सौरभ निगम समेत आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

दुर्घटना में कई बाइक और स्कूटियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक पुलिसकर्मी की बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने चालक को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि फॉर्च्यूनर किसी भाजपा नेता की है और चालक शराब के नशे में धुत था।

सूचना पर पहुंची सीसामऊ पुलिस ने लोगों को शांत कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक के नशे में होने की शिकायत मिली है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed