पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Rain in Kanpur brings down temperature but increases humidity

Weather Update: कानपुर में बारिश से तापमान घटा पर उमस बढ़ी, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Mon, 29 Jun 2026 10:49 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 10:49 AM IST
सार

Weather Update: कानपुर में रविवार को 17.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो 30 जून तक इसी तरह उमस भरी गर्मी रहेगी।

विज्ञापन
Weather Update: Rain in Kanpur brings down temperature but increases humidity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार-रविवार रात को 22 मिनट में 17.7 मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान घट गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान तो 39.4 डिग्री रहा लेकिन लोगों को गर्मी 45 डिग्री वाली महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगी। बीच में प्री मानसून बौछारें तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर हीट इंडेक्स बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच गया। यह स्थिति हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली होती है। इसके अलावा यूवी इंडेक्स दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अपने उच्चतम स्तर 12 पर रहा। इस दौरान सीधे सूर्य की रोशनी में रहने से त्वचा को नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। वेट-बल्ब तापमान बढ़ा होने से पसीने वाली गर्मी रही।
विज्ञापन

 

माहौल में नमी अधिक होने के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे आया। माहौल में सुबह नमी 11 प्रतिशत बढ़कर 71 हो गई। दोपहर की नमी पांच प्रतिशत बढ़कर 39 प्रतिशत पर पहुंच गई।

28 जून के सामान्य औसत से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक रहा। रात को बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 2.7 डिग्री नीचे आ गया।

तापमान
अधिकतम- 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed