पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Dumper running on restricted route runs over dhaba owner; tragic death

Kanpur Dehat: प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ रहे डंपर ने ढाबा संचालिका को कुचला, दर्दनाक मौत

Mon, 29 Jun 2026 11:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 11:16 AM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू डंपर ने ढाबा संचालिका को कुचल दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Dumper running on restricted route runs over dhaba owner; tragic death
कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माती से अकबरपुर ओवरब्रिज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने दुकान खोलने की तैयारी कर रही एक महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव की रहने वाली अंजू (45) पुत्री मेवालाल अकबरपुर में लोकप्रिय अस्पताल के बगल में एक जलपान गृह (ढाबा) चलाती थी।

विज्ञापन


अंजू का अपने पति सुनील से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने भाई धर्मेंद्र के साथ तिगाई गांव में ही रह रही थी। सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे अंजू हमेशा की तरह अपनी दुकान की साफ-सफाई कर उसे खोलने की तैयारी कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

राहगीर सौरभ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजन को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे चालक की तलाश की जा रही है। मामले में परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

अफसरों के बंगलों के सामने उड़ रही नियमों की धज्जियां
प्रतिबंधित क्षेत्र में हुए हादसे ने स्थानीय प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अकबरपुर ओवरब्रिज से माती मार्ग तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते रात ढलते ही इस मार्ग पर मोरंग और मिट्टी लदे ओवरलोड डंपर व ट्रक बेखौफ फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात यह है कि यह प्रतिबंधित भारी वाहन एएसपी और सीओ सदर के सरकारी आवास के ठीक सामने से गुजरते हैं, लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसी लापरवाही की कीमत आज एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed