पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Female teacher forced signatures and threatened the headmaster; revelation made during BSA inquiry

Unnao: शिक्षिका ने जबरन बनाए हस्ताक्षर, प्रधान शिक्षक को दी धमकी, बीएसए की जांच में हुआ खुलासा

Mon, 29 Jun 2026 12:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Female teacher forced signatures and threatened the headmaster; revelation made during BSA inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुमेरपुर ब्लॉक के नारायणपुर कंपोजिट स्कूल की सहायक शिक्षिका निशा तोमर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने स्कूल न आने के बावजूद प्रधान शिक्षक पर दबाव डालकर छूटे हस्ताक्षर बनाए। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रधान शिक्षक चंद्रभान सिंह ने इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि निशा तोमर कानपुर से आती हैं।

विज्ञापन


स्कूल में चार महिला शिक्षिकाएं गुट बनाकर अपनी ड्यूटी तय करती हैं। कोई न कोई शिक्षिका पूरे महीने अनुपस्थित रहती है। निशा तोमर महीने में एक या दो दिन ही आती हैं। फोन करने पर वह खुद को जिला या प्रदेश कार्यालय से संबद्ध बताती हैं। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बीईओ बिछिया संजय कुमार से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मई में निशा तोमर केवल चार दिन स्कूल आईं। इसके बावजूद उनकी उपस्थिति पूरे महीने दर्ज मिली। जून में भी यही हाल रहा। 16, 22, 24 और 25 जून को उन्होंने रजिस्टर छीनकर हस्ताक्षर किए। प्रधान शिक्षक को मना करने पर जूतों से मारने की धमकी भी दी गई। महिला शिक्षकों की गुटबाजी से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। बीएसए ने मामले की जांच जारी रहने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed