UP: कंधे पर दागा, कलाई और घुटने में चोट, किशोरी को बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में नया खुलासा
Kanpur News: किशोरी को बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में आरोपी को जेल भेजा गया। मेडिकल के बाद किशोरी के थाने में बयान दर्ज हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेकनगंज स्थित घर ले जाकर रावतपुर की किशोरी को सात दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में रविवार को पुलिस ने मेडिकल कराया। किशोरी के शरीर पर आरोपियों की बर्बरता के निशान साफ दिखाई दिए। उसके कंधे पर जलने के निशान मिले हैं जबकि हाथ और घुटने में गंभीर चोटें पाई गईं।
वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चमनगंज निवासी 19 वर्षीय अरमान को जेल भेज दिया जबकि आरोपी के मां-बाप सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। रावतपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी 21 जून को घर से कुछ देर में आने की बात कह निकलने के बाद लापता हो गई थी। शनिवार को बदहवास हालत में घर लौटी। पूछने पर उसने बताया कि मोतीझील के कारगिल पार्क में चमनगंज निवासी अरमान से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। है।
विरोध करने पर पीटा गया, भूखा रखा गया, गरम चिमटे से दागा गया। मांस खिलाने का प्रयास किया गया तथा बुरका पहनाकर रखा गया। शनिवार सुबह वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया रविवार को किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया है। उसके कंधे, घुटने, बाएं हाथ की कलाई और पेट में चोटों के निशान मिले हैं। वांछित अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही।