पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscreants shot a karate champion just 50 paces away from the Police Commissioner's residence

बेखौफ बदमाशों की करतूत: पुलिस कमिश्नर आवास से 50 कदम की दूरी पर कराटे चैंपियन को मारी गोली

Mon, 29 Jun 2026 12:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: पॉश सिविल लाइंस में बेखौफ बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी कमिश्नर आवास की ओर भागे।

विज्ञापन
Miscreants shot a karate champion just 50 paces away from the Police Commissioner's residence
गोली लगने से घायल कराटे चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। पुलिस कमिश्नर आवास से महज 50 कदम की दूरी पर बाइक और स्कूटी सवार छह बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। विरोध करने पर कराटे चैंपियन अरविंद कुमार (38) के पेट में गोली मार दी गई।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी पुलिस कमिश्नर आवास की ओर धमकाते हुए फरार हो गए। वारदात से पॉश सिविल लाइंस इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस स्थित आनंदेश्वर अपार्टमेंट के पास रहने वाले अरविंद कुमार (34) रविवार रात करीब 11:30 बजे मोहल्ले के युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान लाल इमली की ओर से आए बाइक और स्कूटी सवार छह युवकों ने जानबूझकर अपने वाहन खेल के बीच तेजी से लहराते हुए निकाले।
विज्ञापन

विरोध होने पर कुछ दूर जाकर आरोपियों ने तमंचे निकाल लिए और लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान अरविंद ने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने बेहद करीब से उनके पेट में गोली मार दी। घायल अरविंद को तत्काल हैलेट ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली हड्डी और मांस के बीच फंसी हुई है तथा उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी, एसीपी कर्नलगंज समेत सात थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला आरोपी शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं, ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed