फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pankaj Chaudhary says parties like the Cockroach Janata Party come and go

UP: ‘इंडी गठबंधन के टुकड़े हजार हुए’; पंकज चौधरी बोले- कॉकरोच जनता पार्टी जैसी पार्टियां आती-जाती रहती हैं

Sun, 07 Jun 2026 02:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इंडी गठबंधन को बिखरता हुआ बताया और नीट मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने 2027 चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की निरंतर तैयारी पर जोर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Pankaj Chaudhary says parties like the Cockroach Janata Party come and go
मंत्री पंकज चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी जैसी बहुत सी पार्टियां आती और जाती रहती हैं। नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन खंड-खंड हो जाएगा। उनकी बैठक से पहले ही डीएमके अलग हो गई, जेएमएम अलग होने जा रही है। कहा जाता है न कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा…कोई उधर गिरा। वही, हालत इंडी गठबंधन की है।

विज्ञापन





पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन तैयार रहते हैं
2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन तैयार रहते हैं। यहां तक कि कोविड काल में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की मिसाल पेश की है।

श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना जताई
इससे पहले पंकज चौधरी भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल के घर पहुंचे। उन्होंने प्रकाश पाल के बड़े भाई श्रीराम पाल के निधन पर शोक संवेदना जताई और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed