फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur plot related fraud attempt to secure 1.45 crore loan using forged documents case against five

Kanpur: प्लॉट के नाम पर बड़ा खेल, फर्जी दस्तावेजों से 1.45 करोड़ का लोन कराने की कोशिश, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 19 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: फीलखाना स्थित एसबीआई की एसएई ब्रांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 1.45 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जाजमऊ निवासी मो. एजाज ने आरोप लगाया कि उनके किरायेदार शाहवेज इलाही और उसके साथियों ने उनकी जमीन को अपना बताकर बैंक में फर्जीवाड़ा किया।

विज्ञापन
Kanpur plot related fraud attempt to secure 1.45 crore loan using forged documents case against five
फीलखाना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसएई ब्रांच में जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज लगाकर 1.45 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने की कोशिश की घटना हुई। प्लॉट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजमऊ निवासी मो. एजाज के अनुसार उन्नाव के कटरी क्षेत्र में करीब 250.92 वर्गमीटर का प्लॉट है।

विज्ञापन

उन्होंने यह प्लॉट वर्ष 2018 में खरीदा था। बाद में शाहवेज इलाही ने प्लॉट को किराये पर लेने के लिए 12 मई 2023 को 11 महीने का किरायानामा कराया था। इसमें शाहजे वारिस और अहतशाम वारिस गवाह बने थे। उनके अनुसार, शाहवेज इलाही ने प्लॉट पर स्क्रैप का गोदाम कुछ दिनों के लिए खोला था। इसके बाद उसके साथियों का वहां आना-जाना लगा रहा। कुछ समय बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि प्लॉट पर कुछ लोग फोटो खिंचवा रहे हैं।

विज्ञापन

1.45 करोड़ रुपये का लोन लेने की कोशिश
मो. आरिफ के नाम से करोड़ों रुपये का लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं। बैंक की एसएई ब्रांच पहुंचा और संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर देकर लोन खाते की जानकारी करने का प्रयास किया। बैंक से मिली जानकारी और लोन फाइल देखने पर आरोप सामने आया कि शाहवेज इलाही ने प्लॉट को अपना बताते हुए किरायेदारी का फर्जी दस्तावेज तैयार कराया। आरोप है कि इस दस्तावेज के आधार पर प्लॉट की फोटो खिंचवाकर बैंक में 1.45 करोड़ रुपये का लोन लेने की कोशिश की गई।

फीलखाना थाना में रिपोर्ट दर्ज
इतना ही नहीं, प्लॉट के गेट पर 'एए ट्रेडर्स' के नाम का बोर्ड भी लगाया गया था। बोर्ड पर कार्यालय का पता गम्मू खां का हाता, कर्नलगंज और गोदाम का पता कटरी पीपरखेड़ा दर्शाया गया था। उन्होंने इसे अपने प्लॉट को असली कारोबार स्थल दिखाने की साजिश बताया है। फीलखाना थानाप्रभारी रीना सिंह के अनुसार मामले में  शाहवेज इलाही, शाहजे वारिस, अहतशाम वारिस, मो. आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed