फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young man drinks acid in the bathroom of Naubasta police station admitted to ICU in critical condition

Kanpur: नौबस्ता थाने के बाथरूम में युवक ने पिया तेजाब, नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने साधी चुप्पी

Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थाने में प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़े गए युवक ने थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Young man drinks acid in the bathroom of Naubasta police station admitted to ICU in critical condition
घर के बाहर बैठी पुलिस और मौजूद लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में शिकायत की गई थी। मामले में पुलिस द्वारा पकड़कर थाने लाए गए आशीष द्विवेदी (40) उर्फ पुल्ली पंडित ने देर रात थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया।

विज्ञापन

युवक के तेजाब पीने की जानकारी होते ही थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और हाथ पाव फूल गए।  पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन





परिजन कुछ भी बताने से साफ मना कर रहे
घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह और एसीपी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने थाने में घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिसकर्मियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक थाने के बाथरूम तक तेजाब कैसे ले गया और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल हैलेट में पुलिस के दबाव के चलते परिजन कुछ भी बताने से साफ मना कर रहे हैं। मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed