सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Railway technician commits suicide after engagement writes in diary Mom and Dad please forgive me

Kanpur: सगाई के बाद रेलवे टेक्नीशियन ने दी जान, डायरी में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ करना; भाई ने लगाया ये आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह के अनुसार युवती की डायरी में चंद लाइनों का सुसाइड नोट लिखा मिला है। परिजनों आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।

Kanpur Railway technician commits suicide after engagement writes in diary Mom and Dad please forgive me
मृतका की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में खड़े परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मम्मी, पापा मुझे माफ करना, मैं अपनी जान देेने जा रही हूं। डायरी में सुसाइड नोट लिखकर रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी (28) ने सगाई के आठ दिन बाद गुरुवार को गांव से लौटकर गोविंदनगर के 10 ब्लॉक में किराए के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार जब रूम पार्टनर सोनल घर पहुंची और दरवाजा नहीं खुला तो गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos

पुलिस और फॉरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, तो युवती का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई ने मामला संदिग्ध बताया है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नेहा कुमारी की वर्ष 2020 में रेलवे में नौकरी लगी थी। कुछ वर्षों से उनकी तैनाती फजलगंज स्थित वर्कशॉप में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 फरवरी को सगाई थी
परिवार में पिता उमेश प्रसाद महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं बड़ा भाई चंदन आगरा मेट्रो में कार्यरत है। नेहा गोविंदनगर स्थित 10 ब्लॉक में वर्कशॉप में ही कार्यरत सोनल के साथ रहती थी। भाई के अनुसार 23 फरवरी को छुट्टी लेकर नेहा होली का त्योहार मनाने बिहार गई थीं। 26 फरवरी को उनकी सगाई थी। बताया कि पांच फरवरी गुरुवार को ही वह बिहार से वापस लौटी और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।





कभी किसी प्रकार का तनाव नहीं लगा
देर शाम रूम पार्टनर सोनल कमरे पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। फोन करने पर भी कोई प्रतिकि्रया नहीं आई तो उन्हें शंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों और कर्मचारियों का कहना था कि वह काम में प्रतिभाशाली थी। कभी किसी प्रकार का तनाव नहीं लगा। ऐसे में इतना बड़ा कदम उठाने की वजह से परिजन खुद हैरान हैं। उन लोगों ने अनहोनी का आरोप लगाकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed