{"_id":"69aae8664422b4663803c2cb","slug":"kanpur-19-5-bighas-of-illegal-plotting-in-dharampur-was-razed-concrete-houses-were-also-bulldozed-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज; पक्के मकानों पर भी चला बुलडोजर, गड्ढे खोदकर बंद किए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज; पक्के मकानों पर भी चला बुलडोजर, गड्ढे खोदकर बंद किए रास्ते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कानपुर के धरमपुर में केडीए ने 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुल्डोजर चलाकर सड़कों और पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया और प्रवेश मार्गों को गड्ढे खोदकर बंद कर दिया।
धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में केडीए ने शुक्रवार को क्षेत्र एक-बी के ग्राम धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग और पक्के मकान ध्वस्त किए। यह कार्रवाई केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में हुई। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचा। दबंगों ने तीन साइटों पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग विकसित की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने तीन जेसीबी मशीनों से सड़क, नाला, बाउंड्री, पिलर और बिजली के खंभे गिराए। निर्मित व अर्धनिर्मित भवनों को भी ध्वस्त किया गया। अवैध साइटों के प्रवेश मार्गों को गहरा खोदकर बंद कर दिया गया। पन्ना लाल, मेसर्स मां डेवलपर्स और सुनील कुमार सहित कई लोगों की प्लॉटिंग ध्वस्त हुई। विशेष कार्याधिकारी ने लोगों से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की।
