{"_id":"6a5b60cd5daddd99f308b8ff","slug":"kanpur-ram-mandir-theft-incident-unfortunate-sadhvi-niranjan-says-strict-action-will-be-taken-against-culprits-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राम मंदिर चोरी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, साध्वी निरंजन बोलीं- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राम मंदिर चोरी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, साध्वी निरंजन बोलीं- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, कही ये बात
Sat, 18 Jul 2026 04:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:47 PM IST
सार
Kanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर दौरे पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल गलत है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गंभीरता से देख रहे हैं। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जो पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपील- अपनी आस्था को कमजोर न होने दें
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती के कारण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। राम मंदिर देशवासियों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इसलिए जनता किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक बातों पर ध्यान न दे और अपनी आस्था को कमजोर न होने दें। आगे कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है।