फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Major action taken in doctor's suicide case; two hospitals in Tilak Nagar sealed

Auraiya: डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, बिना मानकों के चल रहे तिलक नगर के दो अस्पताल सीज

Sat, 18 Jul 2026 05:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

बिना मानकों के चल रहे दो अस्पताल सीज किए गए। इनके पास फायर एनओसी और रजिस्ट्रेशन के कागजात भी नहीं मिले। 

विज्ञापन
Auraiya: Major action taken in doctor's suicide case; two hospitals in Tilak Nagar sealed
सीज किया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. सौरभ बाजपेई आत्महत्या प्रकरण में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। तिलकनगर में संचालित रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल सहित दो अलग-अलग बिल्डिंगों में चल रहे अस्पतालों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में की गई। इससे इलाके के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में भी खलबली मची रही। रामऔतार मेमोरियल हास्पिटल में ही डॉ. सौरभ बाजपेई सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ तिलक नगर पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने टीम के साथ दोनों बिल्डिंगों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पतालों में मानकों की अनदेखी पाई गई। अस्पतालों के पास न तो पर्याप्त फायर सेफ्टी के इंतजाम थे और न ही रजिस्ट्रेशन व संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज मिले। इसके बाद टीम ने दोनों अस्पतालों को सीज करने की कार्रवाई की। जांच और सीजिंग की इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल राजकुमार सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी जांच में शामिल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि डॉ. सौरभ बाजपेई आत्महत्या मामले में रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधन पर आरोप लगे थे, इसके बाद से ही यह संस्थान रडार पर था। डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में अस्पताल संचालक एसपी सिंह व कर्मचारी मोहन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

डॉ. सौरभ बाजपेई प्रकरण से जुड़े रामौतार मेमोरियल हॉस्पिटल सहित तिलक नगर की दो बिल्डिंगों में चल रहे अस्पतालों की जांच की गई। निरीक्षण में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले और रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। नियमों की अनदेखी पर दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया है। जिले में बिना मानकों और अवैध रूप से चल रहे किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - डॉ. राकेश सिंह, डिप्टी सीएमओ

Auraiya: Major action taken in doctor's suicide case; two hospitals in Tilak Nagar sealed
पुलिस गिरफ्त में सर्वेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
डॉक्टर सौरभ की आत्महत्या के मामले में तीसरा नामजद सर्वेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्वेश अस्पताल संचालक डा. एसपी सिंह का बहनोई है। अब नामजद सर्वेश का बेटा गौरव की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed